संस्थान द्वारा "नर्मदा तट पर वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त प्रजातियाँ एवं रोपण विधियाँ" पर प्रकाशित विस्तार बुलेटिन क्रमांक 50 एवं सी.डी. "पौधा रोपण कैसे करें" का विमोचन दिनांक 2 जून, 2017 को EPCO परिसर, भोपाल में श्री शिवराज सिंह चैहान, माननीय मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. गौरीशंकर शेजवार, माननीय वन मंत्री, म.प्र. शासन, श्री बी.पी. सिंह, मुख्य सचिव एवं डाॅ. अनिमेष शुक्ला, प्र.मु.व.सं., वन बल प्रमुख एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस विस्तार बुलेटिन एवं वीडियो में नर्मदा नदी के संरक्षण, जल संरक्षण एवं विकास हेतु दोनों तटों पर 2 जुलाई, 2017 को होने वाले वृक्षारोपण हेतु तकनीकी जानकारी एवं उपयुक्त प्रजातियों का सचित्र विवरण एवं रोपण विधियों सहित दिया गया है।